क्या होता है NOTAM? Mock Drill के साथ कल हवाई अभ्यास भी करेगा भारत, जारी किया नोटिस

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच भारत सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों में बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा गया है।







देश भर के चिह्नित करीब 300 जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है। साल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद पहला ऐसा अभ्यास होगा।


देश के अलग-अलग हिस्सों में कल होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बीच खबर है कि पाक सीमा पर अभ्यास के लिए भारत की ओर से NOTAM जारी किया गया है।


बता दें कि भारत कल हवाई अभ्यास करेगा। इसको देखते हुए हवाई अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया गया है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। ये हवाई युद्धाभ्यास पाकिस्तान की सीमा के दक्षिणी हिस्से के पास किया जाएगा।


वायुसेना ने दी जानकारी


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे


यह भी पढ़े : यूपी के इन जिलों सहित भारत के 244 जिलों में कल होगी मॉक ड्रिल, यहां देखें पूरी लिस्ट 




क्या होता है NOTAM?


जानकारी हो कि NOTAM एक प्रकार का नोटिस है। इसके माध्यम से उड़ान संचालन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी दी जाती है। NOTAM का अर्थ होता है कि 'नोटिस टू एयरमैन'।

ये एक ऐसा नोटिस है जो हवाई यात्रियों को हवाई अड्डों, हवाई क्षेत्रों और हवाई मार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाता है। तत्काल उड़ान के लिए इससे जानना आवश्यक होता है।

मुख्यतः NOTAM का प्रयोग उन सभी अस्थायी या स्थाई बदलावों की जानकारी के लिए किया जाता है, जो हवाई अड्डों, हवाई क्षेत्रों, हवाई मार्गों या अन्य सुविधाओं के संचालन का काम करते हैं। इस नोटिस के माध्यम से एयरस्पेस बंद होने की जानकारी, रनवे बंद या लाइटों में बदलाव की स्थिति के बारे में तुरंत जानकारी दी जाती है।

NOTAM में सामान्य तौर से जिन बातों का जिक्र किया जाता है उसमें स्थान, जानकारी का प्रकार, प्रभावित अवधि और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिया जाता है।

NOTAM एक नोटिस है जिसमें उड़ान संचालन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है, लेकिन अन्य माध्यमों से प्रचारित करने के लिए पहले से इतनी जानकारी नहीं होती है। यह राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रणाली (NAS) के एक घटक की असामान्य स्थिति बताता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.