जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी रहने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। इस बार उन्होंने छात्रों और देशवासियों का आभार जताते हुए उनके सकारात्मक सुझावों की सराहना की।
वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स... कल देर रात आपसे संवाद का अवसर मिला। मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रिया दी और अपने सकारात्मक सुझाव साझा किए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह स्नेह और विश्वास आगे भी हमें मजबूती देता रहेगा।"
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया;, "कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस प्रकार से आपने प्रतिक्रिया दी, सकारात्मक सुझाव दिए, सभी का धन्यवाद..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
(सोर्स: नरेंद्र मोदी/इंस्टाग्राम) https://t.co/b7hwmh7Nre pic.twitter.com/SD0sa6HloW
इससे पहले देर रात जारी अपने पहले वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बेहद गंभीर और पीड़ादायक विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में इस मामले में कई कानूनी कदम उठाए गए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें : पेपर लीक पर आधी रात वीडियो जारी कर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाना था। इसी उद्देश्य से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई गईं और 19 तारीख को उनके परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
