कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह, इंस्टाग्राम पर बढ़ाएं युवाओं से जुड़ाव

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में युवाओं तक सरकार की बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया।






सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि आखिर कितने मंत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। इसके बाद उन्होंने सभी मंत्रियों को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से जुड़े वीडियो और रील्स साझा करने की सलाह दी।


बताया गया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युवा सबसे अधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय है। ऐसे में सरकार की योजनाओं और फैसलों की सही जानकारी सीधे युवाओं तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी इस्तेमाल जरूरी है। उन्होंने अपने हालिया वीडियो संदेश का भी उल्लेख करते हुए युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।


गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को भी इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही रील्स और वीडियो के माध्यम से व्यापक समर्थन मिला, जिसके बाद सरकार ने भी डिजिटल माध्यमों पर संवाद बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया।



हमें WhatsApp पर फॉलो करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.