तुलसीपुर में हरैया तिराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बलरामपुर के तुलसीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरैया तिराहे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक वाहन को रोक नहीं सका और मोटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया


मृतक की पहचान अर्जुनपुर डिहवा निवासी रमदीक उर्फ रिप्पू तिवारी (25) पुत्र चंद्र प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह एक गुटखा कंपनी में सेल्समैन था और रोज की तरह तुलसीपुर से अपने कार्यक्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी हरैया तिराहे के पास यह हादसा हो गया।


यह भी पढ़ें: तुलसीपुर में वाहन चोर गिरोह का नेपाली सदस्य गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद


सूचना मिलते ही तुलसीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


हमें WhatsApp पर फॉलो करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.