अंतरिक्ष की दुनिया में भारत अपना झंडा गाड़ने के लिए तैयार है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 को बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और भी करीब आ गया हैं।
कब लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3?
चंद्रयान-3' को 14 जुलाई की दोपहर 2:35 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसको लॉन्च करने से चंद्रयान-3 के सभी उपकरण सही से काम कर रहे हैं या नहीं इसका भी परीक्षण किया गया था।
अभी तक कहाँ पहुँचा है चंद्रयान-3 और कब तक चाँद पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग!
14 जुलाई को लॉच होने के बाद चंद्रयान-3 5 अगस्त की शाम 7 बजे इसने चंद्रमा की सबसे निचले कक्षा में प्रवेश किया था। और इसी चन्द्रमा का चक्कर लगाते हुए 23 अगस्त की शाम 5 बजे चाँद की सतह पर लैंडिंग कर सकता हैं।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने एक ट्वीट में कहा, 'चंद्रमा की सतह के और नजदीक। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा की दूरी घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। इसरो ने आगे कहा कि अगली प्रक्रिया 14 अगस्त 2023 को सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। इसरो ने रविवार को भी चंद्रयान को चांद की कक्षा में नीचे लाए जाने की इसी तरह की प्रक्रिया को अंजाम दिया था।
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale
