आज के वर्तमान समय में यूपीआई पेमेंट की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। किराने के सामान से लेकर मॉल में शॉपिंग के लिए भी हम यूपीआई करते हैं। ऐसे में कई बार जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस स्थिति में आपको कहां शिकायत करना चाहिए ताकि आपको जल्द से जल्द रिफंड मिल सके।
यह भी पढ़े : IND vs GER Men’s Hockey Semi-Final : भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली 3-2 से हार, आखिरी सेकेंड में गवांया मौका!
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface - UPI) ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया है। अब 1 रुपये से 50 हजार रुपये तक के पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर पल भर में सिक्योरिटी के साथ पैसा ट्रांसफर और पेमेंट कर सकते हैं।
कई बार यूजर गलती से किसी दूसरे यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है। आप NPCI पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराकर आसानी से रिफंड पा सकते हैं। ध्यान रखें कि शिकायत 3 दिनों के भीतर करने की आवश्कता होती हैं यदि 3 दिन के बाद आप शिकायत दर्ज करते हैं तो रिफंड पाने की संभावना बहुत कम होती हैं।
टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत!
गलत यूपीआई आईडी पर पेमेंट कर देने के बाद आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर को कॉल करना चाहिए। आप यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर टोल फ्री नंबर 18001201740 से भी संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको अपने पेमेंट की पूरी जानकारी देनी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार पेमेंट की पूरी जानकारी देने के बाद पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर से रिफंड हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक में सीएम के सामने बलरामपुर जिलें के इन प्रमुख विकास कार्यों का उठा मुद्दा!
NPCI पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत!
अगर आपको कस्टमर सर्विस से मदद नहीं मिल पाती है तो आप NPCI पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।
सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Get in touch पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें इसमें नाम, ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसे सबमिट करने के बाद आग बढ़ने पर Dispute Redressal Mechanism को सेलेक्ट करें।
कंप्लेंट सेक्शन के तहत ट्रांजेक्शन डिटेल्स को एंटर करें।
जिसमें UPI ट्रांजेक्शन आईडी, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस, अमाउंट ट्रांसफर्ड, डेट ऑफ ट्राजेंक्शन, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर शामिल होगा।
जहां पर कारण पूछा जाएगा वहां पर Incorrectly transferred to another account को सेलेक्ट करना होगा और इसके बाद इसे सबमिट कर दें।