IND vs GER Men’s Hockey Semi-Final : भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली 3-2 से हार, आखिरी सेकेंड में गवांया मौका!

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई। टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार मिली। भारतीय टीम को हॉकी में लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही अब भारत का फाइनल में जाने का 44 का इंतजार अब भी कायम है। भारतीय हॉकी टीम अब 8 अगस्त को स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगा।






यह भी पढ़े : ग्राम पंचायत उपचुनाव : बलरामपुर जिलें में 4 ग्राम प्रधान व 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी, 8 अगस्त को होगी मतगणना 



सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (7वें मिनट), सुखजीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं जर्मनी की ओर से पेइलाट गोंजालो (18वें मिनट), रूहर क्रिस्टोफर (27वें मिनट) और मिल्टकाऊ मार्को (54वें मिनट) ने गोल किए।



बढ़त के वाबजूद हारी भारतीय टीम!


भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम लय कायम नहीं रख पाई। दिग्गज डिफेंडर और फर्स्ट रशर अमित रोहिदास के बिना डिफेंस बिखरा हुआ नजर आया। फॉरवर्ड पंक्ति दबाव में दिखी जबकि मिडफील्ड में भी कई गलतियां हुई। भारत को मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दो को ही गोल में बदल सके।



भारतीय टीम ने अंतिम मिनट में हटाया था गोलकीपर!


भारत ने 58वें मिनट में अपने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को हटाया और शमशेर को फील्ड पर ले कर आए। भारत के पास अटैक के लिए 11 खिलाड़ी थे। जिसका फायदा भारत ने उठाना चाहा। आखिरी मिनट में शमशेर के पास पूरा मौका था, वह गोल के ठीक सामने थे। उन्हें शॉट लिया लेकिन वह शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। इसी समय हूटर बजा और भारत का फाइनल जाने का सपना टूट गया।



यह भी पढ़े : AI Voice Cloning: लोगों को लूटने के लिए स्कैमर्स ने निकाला नया तरीका, इस चीज की मदद लेकर कर रहे शिकार, जाने कैसे करें अपना बचाव!




ब्रॉन्ज मेडल के लिए कब होगा मुकाबला!


भारतीय हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए मुकाबला स्पेन से होगा। यह मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। एक अन्य हॉकी सेमीफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड ने स्पेन को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। नीदरलैंड और जर्मनी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.