सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है. अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ये बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने अपने इस सफर को एक खूबसूरत यात्रा बताया. अरिजीत सिंह के इस फैसले से सभी हैरान रह गए. 



अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा, ‘हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा.’



इससे पहले गायक ने अपने निजी एक्स अकाउंट Atmojoarjalojo पर कई ट्वीट करके यह घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा, ‘भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और भी सीखूंगा और अपने दम पर और भी काम करूंगा। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा।’ अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। लेकिन वो संगीत बनाना जारी रखेंगे।



अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री के सबसे बड़े गायकों में शुमार हैं। यही नहीं उन्हें प्यार का पर्याय माना जाता है। उनका गाया हर रोमांटिक गाना सुपरहिट है। यही कारण है कि अरिजीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। गायक के अलावा अरिजीत एक संगीतकार, संगीत निर्माता भी हैं। उन्होंने 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2011 में ‘मर्डर 2’ के गाने 'फिर मोहब्बत' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। अरिजीत ने 'तुम ही हो', 'बिनते दिल', ‘चन्ना मेरेया’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, 'केसरिया' ‘तेरे इश्क में’ ‘गहरा हुआ’ जैसे कई यादगार गाने दिए हैं। उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें 2025 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.