बलरामपुर जिलें में चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद बलरामपुर जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि खराब मौसम की स्थिति में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह अवकाश जिले में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) समेत सभी बोर्डों के स्कूल शामिल हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जिले के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

