उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रजही चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग हाईटेंशन बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। बिजली निगम की ओर से एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। जुलूस जब रजही चौराहे पर पहुंचा, तभी बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
इस दौरान ट्रॉली पर प्रतिमा के साथ खड़े लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने से तीन युवकों की जान चली गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव, बलरामपुर समेत कई स्टेशनों पर बदलेगा ट्रेन का समय
हादसे में घायल सात लोगों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली आपूर्ति शुरू होने से हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी और हादसे के कारणों की विस्तृत पुष्टि अभी बाकी है।
