बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पिपरा में गुरुवार रात एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप सिद्धार्थनगर जिले से बलरामपुर की ओर आ रही थी। रात करीब 10 बजे पिपरा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर पलट गई।
बलरामपुर के पिपरा में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक की मौत, 7 घायल, सुनिए CO सिटी की बाइट pic.twitter.com/I3DJRP38MJ
हादसे में घायल हुए अन्य सात लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
