बलरामपुर नगर के बलुहा मोहल्ले में दिवाली के दौरान एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार के टायर से आग फैलने लगी और वाहन उसकी चपेट में आ गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार के पास एक पटाखा आकर गिरा था। वहां लकड़ी पड़ी हुई थी, जिसमें पटाखे की चिंगारी से आग सुलगने लगी। इसके बाद आग टायर तक पहुंची और धीरे-धीरे कार में फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाकर स्थिति पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: तुलसीपुर के नई बाजार चौराहे पर जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
वहीं, बलरामपुर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
