Balrampur Flood : पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। आज सुबह सात बजे तक राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 28 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ निचले इलाकों में कटान का खतरा बन गया है।
राप्ती नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 28 सेमी. ऊपर 103.900 मीटर पर बह रही है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हो गया है। नदी का जलस्तर छह सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
जल आयोग सिसई घाट इकाई से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम राप्ती नदी का जलस्तर 103.850 मीटर था। यह चेतावनी बिंदु से 23 सेमी ऊपर था। हालांकि राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 77 सेमी नीचे है।
इसी कारण से जिले में बिना बारिश के कारण ही बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं पड़ोसी जनपद श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर कल दोपहर को ही खतरे के निशान को पार कर गया था। जिससे कई गांवों में राप्ती नदी का पानी भर गया था और कई गाँवो का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया हैं।
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

