उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम फ़्रॉड को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साइबर क्राइम थानों के नंबर जारी किए हैं इसके तहत प्रदेश के जनपदों को 8 जोन में बांटा गया है। और उसके लिए नम्बर जारी किए गए हैं। अगर आपके साथ भी साइबर क्राइम जैसे फ़्रॉड हुए हैं तो आप सम्बंधित जोन में शिकायत दर्ज करा सकते है।
अगर आपसे किसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने पैसे ले लिया है और आपको मॉल डिलीवरी नही कर रही हैं तो आप यूपी पुलिस द्वारा जारी किये गए CUG नंबर से संबंधित जोन में अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। और यदि आपसे ऑनलाइन पेमेंट में भी ठगी का शिकार होते है तो भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। देशभर के कई राज्यों में आए दिन साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में साइबर क्रिमिनल के जाल को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आए दिन बड़ी संख्या में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं जिससे निजात पाने और साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।
साइबर क्राइम थानों के नंबर जारी करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि अगर कोई E-Commerce कंपनी ग्राहक से पैसे लेकर सामान नहीं पहुंचाती है। तो लोगों को अपने क्षेत्र के साइबर क्राइम थाने या 1930 नंबर पर रिफंड के लिए शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश को 8 जोन में बांटा है। जिसमें जनपदों को जोड़ा गया हैं।
साइबर क्राइम फ़्रॉड के शिकायत दर्ज कराने के लिए Zone Wise CUG नम्बर!
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

