भारत-नेपाल सीमा से सटे आठ जिलों में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन नौ फरवरी से किया जाएगा। इस महोत्सव द्वारा भारत-नेपाल के बीच संबंध को मजबूत बनाया जाएगा। दोनों देश के सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 59 लाख 96 हजार रुपये का धन आवंटित किया है। महोत्सव शुक्रवार (9 फरवरी) को सिद्धार्थ नगर से प्रारंभ हो चुका हैं एवं इसका समापन 29 फरवरी को पीलीभीत में होगा।
भारत-नेपाल में मनाए जाने वाले लगभग सभी त्योहार समान ही है। और भारत-नेपाल का संबंध भी मधुर है। जिसको संजोने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवा व विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध व संस्कृत विरासत को संरक्षित करने व देश प्रेम की भावना को प्रवाहित करने के लिए पूर्ण राष्ट्र भक्ति का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से सीमावर्ती क्षेत्र के युवा दोनों देशों के संबंध व उसके सांस्कृतिक विरासत को समझेंगे। महोत्सव में सीमावर्ती क्षेत्र के आठ जिलों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम नौ फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में संरक्षित धरोहर को भी बताया जाएगा। इसमें दोनों देशों के युवा व विद्यार्थी अपने देश के संस्कृत के बारे में जानेंगे।
आठ जिलों में होगा मैत्री महोत्सव का आयोजन!
भारत-नेपाल के संबंध को मजबूत बनाने के लिए नेपाल के बार्डर से सटे आठ जिलों में मैत्री महोत्सव चल रहा हैं। यह महोत्सव नौ फरवरी को सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में 29 फरवरी को समाप्त होगा।
1- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 09 से 11 फरवरी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में किया जाएगा।
2- भारत -नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 13-14 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महाराजगंज में किया जाएगा।
3- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी को बुद्ध पीजी महाविद्यालय कुशीनगर में किया जाएगा।
4- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 18 और 19 फरवरी को थारू जनजातीय संग्रहालय इमिलिया कोडर पचपेड़वा और एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर में किया जाएगा। एवं 21 फरवरी को भी सत्यनारायण उच्च शिक्षण संस्थान, तुलसीपुर जनपद बलरामपुर में ही किया जाएगा।
5- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 21 फरवरी को श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा में किया जाएगा।
6- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 23 और 24 फरवरी को सीमांत डिग्री कालेज और लार्ड बुद्धा इंटर कालेज बहराइच में किया जाएगा।
7- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी को राजकीय एकलव्य आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज, लखीमपुर खीरी में किया जाएगा।
8- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 28 और 29 फरवरी को एलबीएस महाविद्यालय गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह पीलीभीत में किया जाएगा और मैत्री महोत्सव का समापन होगा।
मैत्री महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रहेंगे आकर्षक के केंद्र!
मैत्री महोत्सव का आकर्षण अनादि भारतम की प्रस्तुति, रघुबीरा, भारतीय लोक नृत्य, व्यंजन एवं हस्तशिल्प, भारत नेपाल परिधना, भारत-नेपाली फ्यूजन बैंड शो, डांस ऑफ यूपी, हिंदी, भोजपुरी व नेपाली गायकों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक यात्रा, नेपाली डांडिया, बांसुरी, घाटू, मारुनी, नृत्यों की प्रस्तुति होगी।
इसके साथ ही महोत्सव में नेपाली नृत्य, नेकली तमांग समोह, फरुवाही नृत्य थारु लोक नृत्य, नमामि रामम कथा नृत्य नाटिकर व लोकप्रिय गायन के कार्यक्रम भी अलग छटा बिखेरेंगे।