सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के अंतर्गत बुधवार की रात ग्राम नवानगर हथियागढ़ में तेंदुए ने मुर्गी फार्म में घुसकर कई मुर्गियाें को अपना निवाला बनाया। मुर्गी फार्म के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
![]() |
नवानगर गांव के पास मिले तेंदुए के पग चिन्ह |
यह भी पढ़ें : जाने कैसे दीपावाली में प्राप्त कर सकते हैं निःशुल्क गैस सिलेंडर
मुर्गी फार्म संचालक जिलानी ने बताया कि तेंदुआ देर रात मुर्गी फार्म की जाली काटकर अंदर घुस गया और मुर्गियों को अपना निवाला बनाया। कुछ मुर्गियों के अवशेष पास के खेत में भी मिले हैं। मुर्गी फार्म में कुल 50 मुर्गियां मौजूद थीं। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। गांव के पास पिंजरा लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।