Balrampur Security Guard & Supervisor Recruitment 2026: बलरामपुर जिलें में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखे पूरी जानकारी

Balrampur News : बलरामपुर जिलें में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में बलरामपुर जिलें के सभी विकास खंडों में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 1500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविरों का आयोजन 07 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।








इस भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान के 1400 पद और सुपरवाइजर के 100 पद शामिल हैं। विकास खंड स्तर पर शिविर आयोजित होने से अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्र में ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।


सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती 2026


पदों का विवरण


पद रिक्त पद वेतन
सुरक्षा जवान 1400 ₹15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह
सुपरवाइजर 100 ₹18,000 से ₹30,000 प्रतिमाह
कुल 1500


शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट
  • आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
  • न्यूनतम लंबाई: 167.5 सेंटीमीटर


बलरामपुर में कब और कहां होगी भर्ती?

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है. भर्ती शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर जाएं।

विकास खंडवार भर्ती शिविर का कार्यक्रम नीचे दिया गया है। भर्ती का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक निर्धारित किया गया है।


विकास खंड भर्ती की तिथि समय स्थान
हर्रैया सतघरवा 07 एवं 08 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
तुलसीपुर 09 एवं 10 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
गैसड़ी 11 एवं 14 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
पचपेड़वा 15 एवं 16 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
श्रीदत्तगंज 17 एवं 18 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
उतरौला 19 एवं 21 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
गैड़ास बुजुर्ग 22 एवं 23 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
रेहरा बाजार 24 एवं 25 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार
बलरामपुर (हरिहरगंज) 26 एवं 28 सितंबर 10 AM - 03 PM विकास खंड सभागार

नोट: अन्य विकास खंडों के अभ्यर्थी भी अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी भर्ती शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

वेतन के अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल और इंश्योरेंस सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


भर्ती के लिए पंजीकरण शुल्क

भर्ती शिविर में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित विकास खंड सभागार में पहुंचकर पंजीकरण एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में आंगनबाड़ी के 495 पदों पर निकली भर्ती, 23 सितंबर तक होगा ऑनलाइन आवेदन


चयन के बाद मिलेगा एक माह का प्रशिक्षण

भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, लखनऊ में एक माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में तैनाती का अवसर प्रदान किया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क

भर्ती एवं पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी शिवानंद गुप्ता से मोबाइल नंबर: 7380978042 पर संपर्क कर सकते हैं।


जिला सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार की तलाश कर रहे पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि पर नजदीकी विकास खंड में आयोजित भर्ती शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.