UPSSSC PET 2026 परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने 9 सितंबर 2026 को आवश्यक सूचना जारी करते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है।




आयोग के अनुसार UPSSSC PET 2026 की परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीनों दिनों में दो पालियों में कराई जाएगी।


इस समय होगी परीक्षा

पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक


यानी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई पाली और परीक्षा केंद्र के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।





एडमिट कार्ड कब आएगा?

UPSSSC PET 2026 के प्रवेश पत्र को लेकर अभी आयोग ने कोई निश्चित तारीख जारी नहीं की है। UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचना दी जाएगी।


एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र, परीक्षा की पाली और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।


क्या है UPSSSC PET?

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET, उत्तर प्रदेश में UPSSSC की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा है। सरकारी विभागों में ग्रुप-C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है।


UPSSSC PET में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर/पर्सेंटाइल के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे होने वाली संबंधित मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.