Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज का सर्वे कार्य पूरा, अब बहादुरपुर की तैयारी

बलरामपुर शहर में परिवहन सेवाएं जाम के चलते प्रभावित रहती हैं। अक्सर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। परिवहन निगम के बस अड्डे से पहले झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग होने से बसों को जाम का सामना करना पड़ता है। इससे यातायात प्रभावित होता है, अब झारखंडी ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी पूरी हो रही है। सेतु निगम अयोध्या के कर्मियों ने तीन दिनों में शहर का सर्वे पूरा कर लिया है।





Also Read : बलरामपुर, गोंडा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला



झारखंडी ओवरब्रिज के आगे से लेकर तुलसीपुर और गोंडा मार्ग तक ओवरब्रिज का निर्माण तय हुआ है। इसमें बहराइच रोड पर 500 मीटर तक ओवरब्रिज बनेगा। तुलसीपुर और गोंडा मार्ग पर 700 और 300 मीटर तक ओवरब्रिज का निर्माण होगा। करीब 100 करोड़ के बजट के खर्च का अनुमान है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के बाद अब नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बजट का प्रस्ताव बनेगा।


साथ ही शहर से बाहर बहादुरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर भी ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। शहर की भीतर की सड़कों को फोरलेन कराने के साथ ही इनर रिंग रोड का निर्माण कराने की कवायद हो रही है। नगर पालिका परिषद से डीएम ने प्रस्ताव मांगा है। डीएम ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जरूरी कार्य कराया जाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.