कृषि तकनीकी गांव की ओर के तहत कृषि संकल्प अभियान चलाया जिसमे किसानों को नई तकनीक के बारे में वैज्ञानिकों ने किसानों को विस्तार में जानकारी दी
यह भी पढ़ें : Balrampur News: देवीपाटन धाम कॉरिडोर के लिए जमीन बैनामा का कार्य पुनः हुआ शुरू, अड़चने हुई खत्म
कृषि तकनीकी गांव की ओर के तहत कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में किसानों को खेती करने सहित अन्य तकनीक बारीकियां बताई जा रही हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि तकनीक गाँव की ओर के तहत विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम अमारे भरिया, तखतरवा, महदेई व सिरसिया में कृषि विज्ञान केन्द्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक व विभागीय कर्मचारियों की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे वैज्ञानिकों के साथ किसानों का संवाद हुआ किसानों को खेती से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। चौपाल में किसानों को फसलों में होने वाले रोग, उनके उत्पादन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।