Balrampur News: बलरामपुर शहर के छह प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, रंग-बिरंगी लाइटों से होगा जगमग

बलरामपुर शहर के प्रमुख चौक और चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन चौराहों को अतिक्रमण कर नए सिरे से विकसित किया जाएगा। बेहतर यातायात व्यवस्था संग शाम को सभी चौराहें रंग-बिरंगी रोशनी की छटा बिखेर सकें और हादसों पर भी अंकुश लगाया जाए सके। 







दरअसल, इसी वर्ष चैत्र नवरात्रि में देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने बलरामपुर शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में महानगरों की तर्ज पर उनको आधुनिक,सुव्यवस्थित और स्मार्ट बनाने का खाका बलरामपुर नगर पालिका परिषद ने खींचा है। यही नहीं हर चौराहे पर विशेष महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की भी तैयारी है, ताकि इन चौराहों से गुजरने वाले लोगों को उनके नाम स्मरण हो सके। देश व समाज के लिए किए गए उनके योगदान की शिलालेख भी लगाई जाएगी। जिससे युवा पीढ़ी का भी उनके योगदान से साक्षात्कार कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.