हरियाणा से बढ़नी जा रही नेपाली यात्रियों से भरी बस बलरामपुर में पलटी, 19 घायल

बलरामपुर में NH 730 पर रमईडीह के पास नेपाली यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई. इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक बस हरियाणा से बढ़नी जा रही थी.





नेपाल के रहने वाले लगभग 26 लोग प्राइवेट बस वाहन संख्या RJ09 PA 4654 में सवार होकर हरियाणा से बढ़नी के लिए निकले थे. रमईडीह के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे सड़क पर गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, बारिश की वजह से सड़क भीगी थी जिससे ब्रेक लगाने पर बस फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई



बस पलटते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी लोगों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना में 13 महिलाओं समेत 15 नेपाल के और 4 हरियाणा के यात्री चोटिल हुए हैं, जिनका उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल में कराया गया। जिला मेमोरियल अस्पताल के आर्थो सर्जन डा. पंकज वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दवाएं दे दी गईं हैं। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि बस को थाना लाया गया है। चालक वीरू सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.