Viral News : कुल्हड़ में मिल रही हरे रंग की चाय, वायरल वीडियो देख टी-लवर्स हुए कंफ्यूज

Viral Video : अगर चाय देखी जाए तो ये लगभग हर इंडियन की पहली पसंद है अब यूं तो इसको कई तरीके से बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी ग्रीन कलर की चाय पी है अगर नहीं तो इन दिनों लोगों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लखनऊ का एक बंदा हरे रंग की चाय बनाकर बेच रहा है





यह भी पढ़ें 👉 बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर श्रीदत्तगंज के पास डीसीएम में लगी भीषण आग 




उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इस वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर देसी अंदाज में मैचा चाय बनाता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह चायवाला मैचा चाय को बिल्कुल आम भारतीय चाय की तरह तैयार कर रहा है. वह एक बड़े पीतल के बर्तन में हरी चाय को उबालता है और लंबे स्टील के चम्मच से लगातार चलाता रहता है. बर्तन से उठती भाप और चाय बनाने का पूरा तरीका किसी रोडसाइड चाय स्टॉल जैसा ही लगता है. फर्क सिर्फ इतना है कि यहां दूध वाली चाय नहीं, बल्कि जापान की मशहूर मैचा चाय बनाई जा रही है, वो भी देसी तड़के के साथ



कैसे तैयार होती है ये मैचा चाय


बता दें कि मैचा चाय असल में जापान की पारंपरिक चाय है, जो खास तरह से उगाई गई Camellia sinensis पत्तियों से बनाई जाती है. इन पत्तियों को छाया में उगाया जाता है, फिर सुखाकर बेहद बारीक पाउडर में पीसा जाता है. यही पाउडर मैचा कहलाता है. आमतौर पर इसे उबालने की बजाय गर्म पानी या दूध में फेंटकर तैयार किया जाता है, ताकि इसके पोषक तत्व और स्वाद बरकरार रहें. इसका स्वाद हल्का मिट्टी जैसा, थोड़ा कड़वा और काफी रिफ्रेशिंग माना जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.