अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली और मेजबान देश के रूप में खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाया विशाल स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर में Sanju Samson, Ishan Kishan और Abhishek Sharma की ताबड़तोड़ पारियों का अहम योगदान रहा।
पावरप्ले में भारत की तूफानी बल्लेबाजी
संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 52 रन ठोके। इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए भारत ने 92 रन बना दिए। इसके बाद भी रन गति कम नहीं हुई और 7.2 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया।
संजू सैमसन का लगातार तीसरा अर्धशतक
संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97*, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89* और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन बनाए।
पारी के आखिरी ओवरों में Shivam Dube ने तेजी से रन बनाते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए जबकि Tilak Varma ने 6 गेंदों में 8 रन का योगदान दिया।
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। Tim Seifert ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, जबकि कप्तान Mitchell Santner ने 43 रन बनाए।
लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
बुमराह की घातक गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं Axar Patel ने 3 विकेट लिए।इसके अलावा Hardik Pandya, Varun Chakravarthy और अभिषेक शर्मा को भी 1-1 विकेट मिला
इस जीत के साथ भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास भी बदल दिया। इसी मैदान पर भारत को 2023 Cricket World Cup Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर उस याद को पीछे छोड़ दिया।
