बलरामपुर में बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बलरामपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कौवापुर क्षेत्र के खरझार नाला के पास गन्ना कांटा के सामने हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।





इस दुर्घटना में सुगानगर गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज लोधी और जयनगरा गांव निवासी 19 वर्षीय शकील की मौत हो गई। वहीं मनोज का छोटा भाई 18 वर्षीय अजय उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


हेलमेट न पहनने से गई जान


जानकारी के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मनोज और शकील की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


दवा लेने जा रहे थे दोनों भाई


सुगानगर गांव निवासी जय नारायण ने बताया कि उनके बेटे मनोज और अजय रविवार को दवा लेने के लिए इकौना जा रहे थे। उसी समय जयनगरा गांव निवासी शकील बलरामपुर से अपने गांव लौट रहा था।


कौवापुर स्थित खरझार नाला के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनोज और शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय उर्फ छोटू का इलाज जारी है।


इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.