उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. हाईस्कूल (10वीं) का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) का परिणाम 80.38% दर्ज किया गया
टॉपर्स ने किया कमाल
सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक लाकर टॉप किया।
📊 टॉपर लिस्ट एक नजर में
- रैंक 1: कशिश वर्मा (सीतापुर), अंशिका वर्मा (बाराबंकी) – 97.83%
- रैंक 2: अदिति (बाराबंकी) – 97.50%
- रैंक 3: अर्पिता (सीतापुर), ऋषभ साहू (झांसी), परी वर्मा (बाराबंकी) – 97.33%
इस बार हाईस्कूल परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए।
वहीं तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33% अंक के साथ जगह बनाई।
यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सीतापुर की शिखा वर्मा ने बनी टॉपर, यहां देखे इंटर टॉपर्स की सूची
इन मेधावी छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि अपने जिले और स्कूल का भी नाम रोशन किया है। इस बार भी टॉपर्स की सूची में लड़कियों की संख्या अधिक रही, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

