UP Board Result 2026: UP बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कैसे चेक करें परिणाम?

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित होगा. जानकारी के अनुसार, नतीजे 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित होंगे.





इस साल लगभग 50 से 54 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।


कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

वेबसाइट खोलें

“UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें


डिजिलॉकर से भी मिलेगी मार्कशीट

छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहले ऐप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।


यह भी पढ़ें : यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना एयरस्ट्रिप, वायुसेना ने दिखाई दमदार तैयारी 


छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि कोई परेशानी न हो। साथ ही फर्जी वेबसाइट या कॉल से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।


अगर किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है, तो वह रिचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है, जिसकी जानकारी रिजल्ट के बाद जारी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.