यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में दोबारा मिली असफलता तो 17 वर्षीय छात्र ने दी जान

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इंटरमीडिएट परीक्षा में दोबारा असफल होने से आहत एक 17 वर्षीय छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 






घटना लालनगर सिपहिया की है, जहां शुक्रवार सुबह परिवार वालों को घर के पास पेड़ पर छात्र का शव मिला, जिससे पूरे गांव में शोक फैल गया. मृतक की पहचान अंकुरेश विश्वकर्मा उर्फ साजन के रूप में हुई है, जो स्थानीय शिवनारायण इंटर कॉलेज का छात्र था। 



परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को घोषित यूपी बोर्ड के परिणाम में वह लगातार दूसरी बार असफल हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए थे। किसी को भी इस तरह की घटना का अंदेशा नहीं था। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.