बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार, 12 मई 2026 को बालपुर-तिलकपुर मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया गया। करीब 6.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना का शुभारंभ कुंवाना रेंज बहादुरपुर स्थित महिंद्रा एजेंसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ।
यह सड़क बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर स्थित कुंवाना रेंज से शुरू होकर फ़ातिमा स्कूल ककरहवा, बालपुर और सोनपुर होते हुए सोनपुर बॉर्डर तक विकसित की जाएगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी,
कार्यक्रम में सदर विधायक के साथ कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण और चौड़ीकरण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, लोगों का सफर आसान बनेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को विकसित बलरामपुर की दिशा में एक अहम पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं मिलेंगी।
