बलरामपुर की बेटियों ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर रचा इतिहास, जिले का बढ़ाया मान

बलरामपुर जनपद की तीन होनहार बेटियों प्रियंका उपाध्याय, नीलांशु और प्रियंका प्रजापति ने एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर जिले का नाम रोशन किया है। हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून के नेतृत्व में छात्राओं ने दुनिया के सबसे कठिन ट्रैकिंग अभियानों में शामिल एवरेस्ट बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंचकर अपनी प्रतिभा और साहस का परिचय दिया।





कठिन मौसम, बर्फीले रास्तों, तेज हवाओं और ऊंचाई जैसी चुनौतियों के बावजूद इन बेटियों ने हार नहीं मानी और अपने मजबूत इरादों से सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं।


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियों ने अपने साहस और आत्मविश्वास से समाज को प्रेरित करने का काम किया है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी बेटियों को खेल, शिक्षा और साहसिक गतिविधियों के लिए लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा।


छात्राओं की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और वे अब अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.