उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
प्रतीक यादव, Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Aparna Yadav के पति थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में पत्नी अपर्णा यादव और उनकी दो बेटियां हैं।
राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले प्रतीक यादव बिजनेस की दुनिया में सक्रिय थे। वह लखनऊ के चर्चित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। इसके अलावा वह पशु संरक्षण से जुड़ी संस्था ‘जीव आश्रय’ का संचालन भी करते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी।
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही थी। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह में विवाह किया था। स्कूली दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता बाद में प्रेम विवाह में बदला और यादव परिवार की चर्चित शादियों में शामिल हुआ। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे।
