उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) आदि (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 501 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या परिस्थितियों और आवश्यकता के अनुसार घट या बढ़ सकती है।
आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन स्वीकार करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क संबंधी समस्या के समाधान के लिए 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर निकली भर्ती, 27 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, आयु सीमा और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। विस्तृत विज्ञापन 26 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा
