गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बलरामपुर जनपद में 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 10 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि नगर क्षेत्र के एमपीपी इंटर कॉलेज में दो और तुलसीपुर के स्वतंत्र इंटर कॉलेज में एक बूथ बनाया गया है। इसके अलावा सात मतदान बूथ जिले के विभिन्न विकासखंडों के सभागारों में स्थापित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: धारा 34 के मामले में अधिवक्ताओं से वार्ता को तैयार बलरामपुर जिला प्रशासन, डीएम बोले— संवाद से निकलेगा समाधान
निर्वाचन में 839 पुरुष और 143 महिला मतदाता मतदान करेंगे। डीएम ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस सुरक्षा के साथ रवाना किया जाएगा। मतदान मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से संपन्न होगा।
मतदान के बाद मतपेटिकाओं को गोरखपुर भेजा जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
