यूपी पीईटी 2026 अभ्यर्थियों के लिए गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (UP PET Exam 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05007/05008 का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।






रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष 24 और 31 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा विशेष 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को लखनऊ से संचालित होगी।



बलरामपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव



यह विशेष ट्रेन आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल और बाराबंकी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए लखनऊ और गोरखपुर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।


ट्रेन का समय


गोरखपुर से लखनऊ (05007):


  • गोरखपुर से प्रस्थान: रात 8:35 बजे
  • आनंदनगर: रात 9:35 बजे
  • सिद्धार्थनगर: रात 10:07 बजे
  • बढ़नी: रात 10:40 बजे
  • तुलसीपुर: रात 11:07 बजे
  • बलरामपुर: रात 11:38 बजे आगमन, 11:40 बजे प्रस्थान
  • गोंडा: रात 1:10 बजे
  • लखनऊ जंक्शन पहुंचने का समय: सुबह 4:45 बजे



यह भी पढ़ें: यूपी पीईटी अभ्यर्थियों के लिए बलरामपुर से लखीमपुर तक चलेंगी 10 बसें



लखनऊ से गोरखपुर (05008):


  • लखनऊ जंक्शन से प्रस्थान: रात 8:55 बजे
  • बलरामपुर: रात 12:20 बजे आगमन, 12:22 बजे प्रस्थान
  • तुलसीपुर: रात 12:48 बजे
  • बढ़नी: रात 1:23 बजे
  • सिद्धार्थनगर: रात 2:05 बजे
  • आनंदनगर: रात 2:38 बजे
  • गोरखपुर पहुंचने का समय: सुबह 4:00 बजे


रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कुल 12 कोच होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.