यूपी पुलिस ने बाइक पर बैठे कपल का काटा 21 हजार का चालान, वजह जान हो जायेंगे हैरान

गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में बाइक पर लड़का और लड़की स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में बाइक पर बैठे हुए एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं जो एक दूसरे की तरफ मुंह करते बैठे हुए स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं  वीडियो 20 जून की रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटे नेशनल हाईवे-9 का है इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की मांग हो रही है।

ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भेजा चालान

वीडियो में बाइक पर बैठे युवक युवती नजर आ रहे हैं जो एक दूसरे की तरफ मुंह करके चिपके हुए बैठे हैं और तेज रफ़्तार से बाइक दौड़ा रहे है। इसी दौरान किसी ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग हुई तो पुलिस ने ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लेकर भारी जुर्माना लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 4 कानून के उल्लंघन के आरोप में 21 हजार का चालान काटा गया है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.