Balrampur News: बलरामपुर में बकरीद पर यहां लगता है सात दिनों तक मेला, हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है यह दरगाह

बलरामपुर जिलें में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक लालिया थाना के मथुरा बाजार स्थित दरगाह पीर हनीफ यहां बकरीद के मौके पर सात दिन मेला एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है



बाबा पीर हनीफ की दरगाह पर दूर-दराज से लोग मन्नत मांगने के लिए आते हैं। यहां आने वाले लोगों की सभी मुरादें पूरी होती हैं।  

बकरीद पर लगने वाले इस मेलें में यूपी, बिहार सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में हिंदू, मुस्लिम व अन्य धर्मों के लोग शामिल होते है। मेले में मौत का कुआं, सर्कस, झूला व जादूगरी का शो होंगे। इसके अलावा यहां पर तमाम दुकानें सजी हैं, जहां पर लोगों के लिए सभी आवश्यक सामान उपलब्ध है।

मेला के व्यवस्थापक मो. उमर शाह ने बताया कि मेले को लेकर सभी व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गईं हैं। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। मेलें में आने वाले लोगों के लिए मेडिकल कैंप भी लगवाया गया है। कल 29 जून को बकरीद के दिन भारी संख्या में लोग बाबा पीर हनीफ की दरगाह पर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.