TV पर फिर शुरू हो रही रामायण, राम-सीता के रूप में दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

 

रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर से चर्चा मे है और इसके चर्चा में आने की वजह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' है इस फिल्म को वीएफएक्स, डायलॉग्स और स्टार्स के कॉस्ट्यूम के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है विवाद इतना बढ़ गया कि फिल्म मेकर्स ने डायलॉग्स भी बदल दिए, लेकिन ये विरोध नही थम रहा है. अब तो ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है इस फिल्म पर रामायण का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है. 

इन विवादों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के शो 'रामायण' को टीवी पर फिर से री-टेलीकास्ट किया जाएगा. अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखलिया(सीता) का ये शो 3 जुलाई से 7:30 बजे से होगा इसकी जानकारी शेमारू टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर देते हुए लिखा है 'आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं, हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक 'रामायण'. देखिए "रामायण" 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे, ShemarooTV पर'

साल 1987 - 88 में रामानंद सागर की 'रामायण' सबसे पहले छोटे पर्दे पर प्रसारित हुई थी. तब इसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों को भीड़ लग जाती थी. रामायण में भगवान राम-सीता का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की छवि आज भी भगवान के रूप हमारी स्मृतियों में बसी हुई है. रामानंद सागर जी की रामायण को लॉकडाउन में भी टीवी पर री-टेलीकास्ट किया गया था, तब इस शो ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़े थे.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.