यूपी में एक ATM जिससे निकलने लगा 5 गुना ज्यादा रकम, 1000 की जगह मिले 5000, पैसे निकालने के लिए दौड़ पड़े लोग!

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक एटीएम जिससे पांच गुना ज्यादा रकम निकलने लगा लोग पैसे निकालने के लिए दौड़ पड़े. 5000 की एंट्री कर 25 हजार रुपये घर लेकर चले गए. 
जब बैंक को इस बात की जानकारी हुई तो बैंक ने पुलिस को सूचना दी अब पुलिस अधिक रकम निकल के ले गए लोगों की तलाश कर रही है. ये मामला आगरा के शास्त्रीपुरम में प्राची एनक्लेव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बगल स्थित एटीएम का है इस एटीएम में तकनीकी खराबी हो गई थी जिसके कारण जब कोई 1000 रुपये निकालने आए लोगों को 5000 रुपये मिले जब संबंधित बैंक को इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो बैंक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की अब पुलिस अधिक रकम घर लेकर गए लोगों की तलाश कर रही है चार लोगों ने ईमानदारी दिखाते हुए एटीएम से निकाली गई ज्यादा रकम को बैंक में वापस कर दिया

बैंक के मुताबिक एटीएम में तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हो रहा था जब एक व्यक्ति ने 1000 रुपये की विड्रॉल किए तो उसे एटीएम से 5000 रुपये मिले उसने फिर एक बार ऐसा किया तो दोबारा एटीएम से 5 गुना धनराशि निकलें इसके बाद यह खबर तेजी से फ़ैल गई. इस एटीएम के बाहर रुपए निकालने के लिये लोगों की लंबी लाइन लग गई कैश कलेक्शन टीम के CMS के अनुसार इस एटीएम से अब तक 172000 रुपए निकाली गई है. जब बैंक को 5 गुना राशि निकलने की जानकारी होते ही एटीएम को बंद कर दिया गया. अब पुलिस उन लोगों के तलाश में जुटी है, जिन्होंने ज्यादा धनराशि निकाल ली है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.