Viral Video: पापा की परी की स्कूटी हवा में उड़ी, तारों में लटकी आई नजर, वीडियो देख कर दंग रह गए लोग

क्या आपने कभी बिल्डिंग के दो तारों पर खड़ी स्‍कूटी देखी है? जी हां सही सुना आपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें एक स्‍कूटी जमीन से काफी ऊपर तारों पर लटकी हुई नजर आ रही है.


अक्सर देखा जाता है कि हम अपनी गाड़ियां पार्किंग एरिया में खड़ा करते हैं और पर्याप्त जगह न होने पर सड़क किनारे ही गाड़ी खड़ी कर देते है लेकिन दो इमारतों के बीच लटके तारों पर स्कूटी पार्क करते आपने नही देखा होगा यकीन नहीं हो रहा न मगर यह सच है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. 

ट्विटर पर @swatic12 नाम के यूजर ने "बेटा, स्कूटी को कहीं सुरक्षित पार्क करो. लड़की- हां पापा" कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक स्‍कूटी तारों पर लटकी हुई दिखाई दे रहा है इसे देखकर हर कोई दंग रह गया और तमाम सवाल शुरू हो गए कोई ये जानना चाहता कि कोई इतनी ऊंचाई पर स्कूटी पहुंची कैसे? तो कोई ये कि इस स्कूटी को कौन चला रहा था?  

जान‍िए क्‍या निकली वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के ग्रेटर कैलाश इलाके का है तूफान की वजह से एक स्कूटी जमीन से तकरीबन 15 फीट ऊपर बिजली के तारों पर जाकर अटक गई. लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े ये स्कूटी तारों के बीच एक तूफान की वजह से जाकर फंसी थी जिसके बाद क्रेन की मदद से स्‍कूटी को नीचे उतारा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.