Balrampur News : बलरामपुर जिलें में मुफ्त में मिल रहा दो हजार रुपए, 30 जून तक करें आवेदन!

बलरामपुर जिलें में एक जनपद, एक उत्पाद प्रशिक्षण व टूल किट योजना में 150 लाभार्थियों के चयन का वार्षिक लक्ष्य शासन से आवंटित किया गया है। चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क व अनावासीय 10 दिवसीय प्रशिक्षण और प्रत्येक लाभार्थियों को टूल किट के साथ दो हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए 30 जून तक विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय जी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना में बलरामपुर जिलें का चयनित उत्पाद दाल है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन ने इसमें 150 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया है और चयनित सभी 150 लाभार्थियों को प्रशिक्षण के बाद 2000 रुपए मानदेय दिया जाएगा इन लाभार्थियों को सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण और क्राफ्ट की बेसिक व एडवांस जानकारी देने की जिम्मेदारी निदेशालय से चयनित संस्था को दी गई है इस योजना के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है और इसके लिए शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है, यह आवश्यक है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की दो साल तक किसी टूलकिट योजना का लाभ न लिया हो पति-पत्नी को इस योजना का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा। 

इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आप किसी भी कार्य दिवस में बलरामपुर में उतरौला रोड धर्मपुर स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यालय के कनिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर 7081141582 व अखिलेश कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8287007994 पर फोन करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े:  https://telegram.me/UP47wale/1872

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.