टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni )के फैन केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अहम किरदार निभाया था. हालांकि एमएस धोनी टीम इंडिया से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह सीएसके की ओर से अब भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वैसे तो एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं. लेकिन इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एमएस धोनी (MS Dhoni)का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बीवी के साथ हवाई जहाज़ की सैर कर रह हैं
आईपीएल 2023 में एमएस धोनी (MS Dhoni)की गज़ब फैन फ्लॉइंग देखने को मिली थी. हालांकि इस बार एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांचवी बार चैंपियन भी बनाया. वहीं माही इन दिनों अपनी पत्नी के साथ हवाई जहाज़ की यात्रा करते हुए कैमरे में कैद हो गए. जिसकी खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. पूर्व भारतीय कप्तान के फैन इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो मे एमएस धोनी (MS Dhoni)और उनकी धर्मपत्नी हवाई जहाज़ की यात्रा कर रही है. इस दौरान एमएस धोनी को एयर होस्टेस ढेर सारी चॉकलेट थाली में लाकर देती है. एमएस धोनी भी मुस्कुराते हुए चॉकलेट को अपने पास रख लते हैं. इस दौरान एयर होस्टेस और एमएस धोनी कुछ देर तक बात-चीत करते है.
सीएसके के कप्तान भी एयर होस्टेस के सवालों का मुस्कुरा कर जवाब देते हैं. बहरहाल इस वीडियो को इंटरनेट की दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है.
