एशिया कप 2023 का शेड्यूल आज जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, नेपाल और मेजबान पाकिस्तान है। वहीं ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका है। उद्घाटन मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने आगामी एशिया कप के जारी शेड्यूल के अनुसार इस बार टूर्नामेंट का आयोजन 'हाइब्रिड मॉडल' में होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद एसीसी ने पीसीबी के 'हाइब्रिड मॉडल' को स्वीकार कर लिया। टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को महामुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा।
भारतीय टीम का शेड्यूल!
भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा।
दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-फोर चरण के लिए करेंगीं क्वालीफाई!
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें एशिया कप के फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्वकप 2023 से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

