Emerging Asia Cup : साई सुदर्शन के शतक से भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश!

इमर्जिंग एशिया कप में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। यश ढुल की कप्तानी में भारत ए की युवा टीम लगातार छठे मैच में जीती है। भारत ने ग्रुप राउंड में इससे पहले यूएई और नेपाल को हराया था।



भारत ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप बी में लगातार तीसरी जीत हासिल की। वह ग्रुप दौर में एक भी मैच नहीं हारी हैं। टीम इंडिया इस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। उसके तीन मैच में छह अंक हैं। वहीं पाकिस्तान को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अब उसके तीन मैच में चार अंक हैं। ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर दो अंक के साथ नेपाल है। वहीं, यूएई की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। भारत ने आज पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।आगामी  21 जुलाई को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम उसी दिन श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।


पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम पूरे 50 ओवर भी नही खेल पाई और 48 ओवर में ही 205 रनों पर आलआउट हो गई। भारत की और से हंगरगेकर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने नाबाद 104 रनों की शानदार पारी खेली।


खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 


हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.