Balrampur Flood: बलरामपुर जिलें में हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ों से आ रहे बरसात के पानी की वजह से तराई इलाके के कई पहाड़ी नाले उफान पर है जिसकी वजह से इन पहाड़ी नालों के आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं
संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने से दूसरे गांवों का संपर्क कट गया है बाढ़ का पानी गांवों में घुस जाने से ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं बलरामपुर जिलें के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है और बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर है
विकासखंड हरैया सतघरवा के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी नालों चकवा, हेगहा, कटनी, जंम्धरा, धोबनिया व गौरिया आदि में बाढ़ आ जाने से राजपुर, जरावडीह, सोनबरसी, मदारगढ़, कमदी सुगा नगर लहरी जैसे कई गांव जल से प्रभावित हैं। वहीं परिषदीय विद्यालय में भी पानी घुस जाने से विद्यालय भी बंद हो गए हैं।
पानी का बहाव तेज होने से कई गांव के संपर्क मार्ग भी टूट गए हैं।लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पानी में आवागमन कर रहे है। हेंगहा पहाड़ी नाले उफान से लालपुर चौधरीडीह शिवपुरा मार्ग भी बाधित है। चौधरीडीह लालपुर सिटकिहवा मार्ग पर कमली के पास पानी का बहाव तेज होने के कारण आवागमन बाधित है हरैया सतघरवा विकास खंड के करीब एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ के हालत को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है ।

