यूपी के इन पांच स्टेशनों पर मिलने लगा 20 रुपए में खाना, लगाए गए है दो-दो स्टाल

यूपी में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन के साथ कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 20 रुपये वाला इकोनॉमी भोजन शुक्रवार से मिलना शुरू हो गया। यहां सभी प्लेटफार्म पर इसके दो-दो स्टॉल लगाए गए है



इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन समेत देश के 51 बड़े रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन मिलना शुरू हुआ था अब इसमें यूपी में 5 स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन भी शामिल किया गया है। 
इस संबंध में शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने भोजन के स्टॉलों के फोटो शेयर कर जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन स्टॉल के इंतजाम हो जाएंगे। 



20 रुपए में कितना भोजन?

20 रुपए के मूल्य पर सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार दिया जाएगा, 50 रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने वाले 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत राजमा-चावल, छोला-चावल, खिचड़ी/पोंगल, कुलचे/भटूरे-छोले, पाव भाजी, मसाला डोसा दिया जाएगा

खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 

हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.