मां के लिए बेटी का अनोखा प्यार बेटी दुबई से मां के लिए 10 किलों टमाटर ले आई उपहार, पढ़िए ये दिलचस्प कहानी!

मंहगाई की मार कहे या बेटी का मां के प्रति बिटिया का प्यार, देश भर में टमाटर की कीमतों में आई उछाल के बीच जहां इसकी खरीददारी में गिरावट आई है वहीं इस बीच ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल है जिसमे दुबई से लौट रही बेटी अपनी मां के लिए सूटकेस में 10 किलो टमाटर ही लेकर आई है

  


ट्विटर पर, 'रेव्स' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एक कहानी शेयर करते हुए लिखा, "मेरी बहन अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने दुबई से भारत आ रही थी. उसने मां से पूछा कि क्या दुबई से कुछ लाना है? इस पर मां ने कहा कि 10 किलो टमाटर ले लाओ. और बहन भी एक सूटकेस में 10 किलो टमाटर पैक करके ले आई... हमारा परिवार बहुत अधिक मात्रा में टमाटरों का उपयोग करता है, इसलिए अब दुबई से आए इन टमाटरों से अचार, चटनी जैसी कुछ बनाऊंगी...

यह कहानी ट्विटर पर अब वायरल हो गई अब तक इसे 54.6 हजार बार देखा गया है।

टमाटर के बिना सब्जी, चटनी का स्वाद फीका लगता है पिछले कुछ हफ्तों में इसकी बढ़ती कीमत की वजह से किचन से टमाटर गायब है। भारत में कई जगह टमाटर 200-300 रुपए किलो मिल रहे हैं। वहीं कई जगह पर 120 से 180 रुपए किलो बिक्री हो रही है। सोशल मीडिया पर काफी रील्स और मीम्स भी बन रहे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.