गोरखपुर से बलरामपुर होते हुए बहराइच जाने वाली ट्रेन का संचालन आज से शुरू लेकिन अब ये ट्रेन हुई रद्द!

गोरखपुर से बलरामपुर गोंडा होते हुए बहराइच जाने वाली ट्रेन 05131/05132 का संचालन आज से शुरू हो गया
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए गोरखपुर-बहराइच के मध्य आज 10 जुलाई से दैनिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है यह ट्रेन गोरखपुर से बलरामपुर गोंडा होते हुए बहराइच तक जाएगी रेलवे द्वारा इस ट्रेन के संचालन से अब गोरखपुर से बहराइच की यात्रा सुगम होगी

मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर ने जानकारी दी है कि
गोरखपुर-बहराइच ट्रेन के संचालन के कारण गोरखपुर से गोंडा के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 05447/05448 का संचालन अगली सूचना तक निरस्त रहेगा

ट्रेन संख्या 05131 सुबह 05:40 बजे गोरखपुर से चलेगी और प्रत्येक स्टेशन पर 2-2 मिनट रुकते हुए सुबह 08:41 बजे पचपेड़वा, 08:52 बजे गैसड़ी, 09:07 बजे तुलसीपुर, 09:20 बजे कौवापुर, 09:31 बजे गैजहवा, 09:45 बजे झारखंडी, 10:00 बजे बलरामपुर होते हुए 13:10 बजे बहराइच पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन(05132) 14:30 बजे बहराइच से चलकर 17:15 बजे बलरामपुर, 17:22 बजे झारखंडी, 17:32 बजे गैजहवा, 17:43 बजे कौवापुर, 18:00 बजे तुलसीपुर, 18:19 बजे गैसड़ी, 18:48 बजे पचपेड़वा होते हुए 22:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.