सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार की कहानी आज़कल चर्चा का विषय बना हुआ है। जब मामला पाकिस्तान से जुड़ा हो तो हम हिंदुस्तानी ऐसे मामलों में कुछ खास ही दिलचस्पी दिखाते है
पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर पबजी के जरिए भारत के सचिन के संपर्क में आती है कई दिन पबजी खेलते-खेलते दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज किए। सचिन और सीमा के बीच बातें होने लगीं फिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सीमा भारत आ पहुंची भारत आने से पहले ही सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन के साथ शादी कर ली थी
सीमा के अनुसार, 10 मार्च 2023 में नेपाल में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। वह टिकट लेकर अकेले नेपाल पहुंची थीं। सीमा पहले कराची से शारजहां पहुंचीं। फिर शारजहां से नेपाल आईं। सीमा के नेपाल पहुंचने से पहले ही सचिन वहां पहुंच चुका था और नेपाल में ही दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से साथ शादी कर ली फिर 13 मई को नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।
भारत आने पर राज खुल गया और पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया जेल से निकलने के बाद सीमा हैदर ने भारत में रहने की इच्छा जताई है. भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील कर सीमा हैदर ने सचिन के साथ रहने की इजाजत मांगी है
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पहले से शादीशुदा हैं। उनके शौहर का नाम गुलाम हैदर है। गुलाम से सीमा के चार बच्चे हैं। 2015 में सीमा के पहला बेटा हुआ था। गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम करता है। परिवार पाकिस्तान के कराची में रहता है। चार साल से शौहर विदेश में ही है। सीमा ने बताया है कि गुलाम से उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी। उनकी शादी भी जबरन कराई गई थी सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सरकार से पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीमा कहती है कि अगर उसे और बच्चों को प्यार व अपनापन मिलता तो वह यह कदम कभी नहीं उठाती। बगैर अनुमति के भारत आने के लिए जुर्म की एवज में भले ही पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरानी पड़े लेकिन मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगी पाकिस्तान जाने पर महिला को हत्या कर दिए जाने की आशंका है
