Viral Video: पिल्लो को तंग करना साप को पड़ गया महंगा , गवानी पड़ी जान

सांप और कुत्तों के बीच लड़ाई का ये वीडियो आपके रौंगटे खड़े कर देगा, वीडियो में सांप और कुत्तों की जबरदस्त लडाई देखने को मिली। आपने सांप और नेवला की लड़ाई बारे में तो खूब सुना और देखा होगा। आज हम आपको सांप और नेवला की लड़ाई नहीं बल्कि सांप और कुत्तों की लड़ाई का एक वीडियो दिखाएंगे। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सांप पर कुत्ते मिलकर हमला करते हैं और उसे मार डालते हैं।  







सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में झाड़ियों से कुत्ता छटपटाता हुआ बाहर की ओर आता है और उसके मुंह में सांप लगा है। कुत्ता सांप को झटककर दूर कर देता है। सांप भी हमलावर पॉजिशन में आकर कुत्ते पर हमला करता है, लेकिन कुत्ता बच जाता है। इसी बीच वहां मौजूद और भी कुत्ते सांप पर हमला करने लगते हैं। सांप भी कुत्तों पर पलटवार करता है। वीडियो में छोटे-छोटे पिल्ले भी दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि छोटे पिल्ले सांप के रडार में नहीं आ पाते और बच जाते हैं। इसी बीच पिल्लों पर हमला होता देख सभी कुत्ते मिलकर सांप हमलावर हो जाते हैं। 



कुत्तों का झुंड मिलकर सांप पर चारों तरफ से हमला कर देता है। सांप के शरीर पर कुत्तों ने कई जहग वार किया और सांप को मुंह से उठा-उठाकर पटकने लगे। 1 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में कुत्ते बार सांप एक जहग से उठाकर दूसरी जगह फेंकते दिख रहे हैं। शुरुआत में तो सांप जवाबी हमला करता है लेकिन कुत्तों के झुंड के आगे वो हार मानने पर मजबूर हो जाता है। 
हमलावर कुत्तों के झुंड ने सांप को पटककर मौत के घाट उतार दिया। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि कुत्तों के कई बार हमले का बाद सांप ने हिलना डुलना पूरी तरह बंद कर दिया और अंत में सांप की मौत हो गई। 





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.