एक थाई कपल एक्काचाई और लक्साना तिरानारात के 58 घंटे 35 मिनट लम्बा किस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया यह रिकॉर्ड एक इवेंट में बना था जो थाईलैंड के पटाया में 12 फरवरी 2013 को शुरू हुआ और वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2013 पर खत्म हुआ
गिनीज रिकॉर्ड्स की दुनिया में एक कैटेगरी 'सबसे लंबे किस के वर्ल्ड रिकॉर्ड' की थी जिसे ने 2013 में ख़त्म कर दिया गया और इसको ख़त्म करने के पीछे की वजह इसकी प्रतियोगिता बहुत खतरनाक और जोखिम भरी बताया साथ ही यह भी कहा कि इसके नियम संस्था की पॉलिसी से मेल नहीं खाते
2013 में हुए इस इवेंट के में कुल नौ जोड़ों ने हिस्सा लिया था इसमें 70 वर्ष से अधिक की उम्र वाला एक कपल सिर्फ 1 घंटे 38 मिनट ही टिक पाया क्योंकि पति इससे ज्यादा देर तक खड़ा नही हो सकता था। समय बीतने के साथ मुकाबले में सिर्फ चार कपल ही बचे इसके बाद 2011 में रिकॉर्ड बनाने वाले एक्काचाई और लक्साना ने 58 घंटे 35 मिनट लम्बा किस कर एक बार फिर विजेता बने उन्हें इनाम के रूप में 1 लाख Thai Baht मतलब करीब 2.35 लाख रुपए और दो हीरे की अंगूठियां मिलीं
लंबी किस से जुड़े खतरे और जोखिम क्या थे?
जैसे-जैसे रिकॉर्ड की अवधि लंबी होती गई प्रतिभागियों को मानसिक समस्या और नींद की कमी से जुड़े खतरों का सामना करना पड़ा इससे जुड़ी कई घटनाएं चेतावनी के रूप में पहले देखी गई थीं 1999 में इजरायल के रिकॉर्ड धारक कार्मिट त्ज़ुबेरा और ड्रोर ओर्पाज़ 30 घंटे और 45 मिनट तक किस के बाद होश नही संभाल पा रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 2004 में, इटली के एंड्रिया सारती ने अपनी गर्लफ्रेंड को 31 घंटे 18 मिनट तक किस करने के बाद मांसपेशियों में दर्द का अनुभव किया। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें ऑक्सीजन तक लगानी पड़ी 2013 में सबसे लंबे किस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बन गया लेकिन इसके बाद संस्था ने लंबे समय तक किस करने से जुड़े जोखिम और विरोधी नियमों को देखते हुए इस कैटेगरी को खत्म करने का फैसला लिया।
